मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 04-04-2026
  • स्थान: विधानसभा भितरवार

भ्रमण के दौरान ग्राम पार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकगणों से आत्मीय भेंट

विधानसभा भितरवार के भ्रमण के दौरान ग्राम पार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकगणों से आत्मीय भेंट कर विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता एवं भवन मरम्मत को लेकर शिक्षकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके। इस अवसर पर श्री अतर सिंह किरार जी, श्री कुबेर सिंह गुर्जर जी, श्री बंटी किरार जी, श्री राकेश पांडे जी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि बेहतर शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है।