मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 09-04-2026
  • स्थान: भितरवार नगर तहसील प्रांगण

जनसुनवाई

भितरवार नगर तहसील प्रांगण में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी द्वितीय गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान एवं विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राही जनसुनवाई में अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के दौरान आमजन की मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भी भेंट कर TET परीक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री नरेंद्र रावत जी (मंडल अध्यक्ष), श्री रामेश्वर रावत जी (मंडल अध्यक्ष), श्री परशोत्तम दुबे जी (जिला मंत्री), श्री नारायण जाटव जी (जनपद अध्यक्ष), डॉ. सुशील पाठक जी, डॉ. राधेलाल अग्रवाल जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री कैलाश कुशवाह जी, श्री जितेंद्र रावत जी, श्री रामस्वरूप दुबे जी, श्री रमेश प्रजापति जी, श्री लव राणा जी, श्री आयुष पालीवाल जी, श्री लेखराज यादव जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।