परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार जनपद पंचायत बरई में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती के उपलक्ष्य में खण्ड स्तरीय कार्यक्रम में सम्मलित हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर जी ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं नागरिकों से अपील है कि वे बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में समानता एवं भाईचारे को सशक्त करें। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कर योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर Ceo LN पीपल जी , मंडल अध्यक्ष श्री चंचल राठौर जी, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष गोयल जी, जनपद सदस्य श्री रामप्रकाश चौरसिया जी, श्री देवी सिंह कौरव जी, श्री अमर सिंह कौरव जी , श्री भवानी प्रसाद जी, श्री कप्तान सिंह जी, श्री भरत शर्मा जी, तहसीलदार ,पंचायत इंस्पेक्टर एवं पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।