परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम पनिहार में श्री मुन्शी पठान पहलवान जी के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर उनके निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके उपचार हेतु विधायक निधि से ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हु।