परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम चीनौर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से अवगत कराया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों के साथ संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी योजनाओं को लेकर सार्थक संवाद हुआ। हम सभी का लक्ष्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मलित रहें।