परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम मेहगांव में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के विचारों एवं उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं असहाय वर्ग के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अम्बेडकर भवन निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर सहमति व्यक्त करते हुए अम्बेडकर भवन की घोषणा की जिससे क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर श्री बेताल कुशवाह जी (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), श्री सन्नी सरदार जी (विधायक प्रतिनिधि), श्री कैलाश परिहार जी, श्री देवेन्द्र साहू जी (सरपंच), श्री हरवंश जाटव जी, श्री मान सिंह जाटव जी, श्री बल्ली जाटव जी, श्री सुरेश जाटव जी, श्री मनोज जाटव जी, श्री वीरेंद्र रावत जी, श्रीलाखन सोलंकी जी, श्री इंद्र कुशवाह जी, श्री पंकजपांडे जी, श्री प्रमोद बरैया जी, श्री संजू सोलंकी जी, श्री महेंद्र साहू जी सहित कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी एवं ग्रामीण जन सम्मलित