मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 14-04-2026
  • स्थान: ग्राम ऐराया

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

विधानसभा भितरवार ग्राम ऐराया में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के विचारों एवं उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं असहाय वर्ग के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। इस अवसर पर श्री विनोद बघेल जी (जिला उपाध्यक्ष), श्री दलबीर जाटव जी, श्री गिरिजेश दिवाकर जी, श्री रामस्वरूप जाटव जी, श्री सुरेश अम्ब जी, श्री करन सिंह जाटव जी एवं समस्त ग्रामवासी सम्मलित रहें।