परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम कछौआ में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बाबासाहेब के विचारों एवं उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं असहाय वर्ग के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती इमरती देवी जी पूर्व मंत्री,श्री अनूप कुशवाह जी प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री कुलवंत बाजवा जी मंडल अध्यक्ष, श्री विनोद बघेल जी जिला उपाध्यक्ष, श्री सतेंद्र किरार जी मंडल महामंत्री,श्री सन्नी सरदार जी विधायक प्रतिनिधि, श्री मुकेश पटेल जी, श्री बनवारी परिहार जी सरपंच, श्री पिंटु गुर्जर जी सरपंच, श्री मजबूत जाटव जी, श्री नाहर सिंह जाटव जी, श्री रणवीर सिंह जाटव जी, श्री दिनेश सिंह जाटव जी, श्री नारायण सिंह जाटव जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन सम्मलित रहें।