परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम कछौआ में भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री श्रीमती Imarti Devi जी का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बाबासाहेब के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समाज में समानता, न्याय और अधिकार के उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही श्रीमती इमरती देवी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर श्री अनूप कुशवाह जी प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री कुलवंत बाजवा जी मंडल अध्यक्ष, श्री विनोद बघेल जी जिला उपाध्यक्ष, श्री सत्येन्द्र किरार जी मंडल महामंत्री,श्री सन्नी सरदार जी विधायक प्रतिनिधि, श्री मुकेश पटेल जी, श्री बनवारी परिहार जी सरपंच, श्री पिंटु गुर्जर जी सरपंच, श्री मजबूत जाटव जी, श्री नाहर सिंह जाटव जी, श्री रणवीर सिंह जाटव जी, श्री दिनेश सिंह जाटव जी, श्री नारायण सिंह जाटव जी सहित सभी सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।