परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम भेगना में 300 मीटर लंबाई लागत 12.59 लाख रुपये से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा विकास कार्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया। गांव के समग्र विकास की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राकेश शिवहरे जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बेताल सिंह कुशवाह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बज्जर सिंह गुर्जर जी, जनपद अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जाटव जी, सरपंच श्री पोसन सिंह जाट जी, खेरवाया सरपंच श्री सोनू राणा जी, जनपद सदस्य श्री मुन्ना कुशवाह जी, विधायक प्रतिनिधि श्री सन्नी सरदार जी, श्री रविन्द्र शास्त्री जी, श्री बंटी पवैया जी, श्री हैप्पी सरदार जी, श्री राजेन्द्र किरार जी, श्री श्याम यादव जी, श्री सतनाम सरदार सिंह जी ,श्री दीपक झा जी एवं समस्त ग्रामीण जन सम्मलित रहें।