परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार विधानसभा ग्राम बनियातोर के मेरे पारिवारिक सदस्य श्री चौरसिया जी के परिवार के साथ हुई दुःखद सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर (माधव डिस्पेंसरी) पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना इस हृदयविदारक घटना में युवक के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अस्पताल में भर्ती श्री संजय चौरसिया जी के ताऊ जी एवं अन्य घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर सभी घायलों को तत्परता एवं सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें