परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम आतरी में 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों पर अपने विचार व्यक्त कर ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं के वारे में अवगत कराया एवं निर्मित होने वाला यह सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के साथ-साथ जनहितकारी कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे ग्रामवासियों को बैठकों, पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी ओर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। यह भवन सामाजिक आयोजनों और जनहितकारी कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष, पुर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद, तहसीलदार , सीएमओ सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी सम्मलित रहें।