परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जन सेवा के संयोजक श्री मोहन सिंह राठौर जी ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करहिया,मेहगांव, ईटमा, बेला, सिरसुला, गड़ाजर, दोनी का मठ, दौलतपुर, बरगमा, ददोरी, पाटई, डगोरा आदि ग्रामीण क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया।
ओलावृष्टि से किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। सभी किसान परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपको किसी भी तरह की परेशानी नही आने दी जायेगी और सभी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।।