मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 29-11-2024
  • स्थान: विधानसभा भितरवार

विधानसभा भितरवार मोहना नगर परिषद में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया!

आज शुक्रवार को आमजन की मूलभूत समस्याओं एवं शासन की योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद मोहना में प्रत्येक माह के पांचवे शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें मोहना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों एवं विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं जनसुनवाई में रखीं। इस दौरान लगभग 216 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनका तत्काल ही मौके पर अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण कराया गया इस दौरान आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को मौखिक तौर पर बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान कराया। इस अवसर पर श्री श्याम पांडे जी (मंडल अध्यक्ष), श्री प्रीतम सिंह धाकड़ जी, श्री गिर्राज धाकड़ जी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष), श्री संदीप सक्सेना जी ( विधायक प्रतिनिधी), श्री सतेंद्र धाकड़ जी, श्री मुन्ना चौबे जी (पार्षद),श्री कमल राठौर जी (पार्षद), श्री बृजेश अग्रवाल जी (पार्षद), श्री कमल खत्री जी(पार्षद), श्री लाल बाबू खान जी(पार्षद), श्री बबली खान जी(पार्षद), श्री वीरेंद्र रावत जी(पार्षद), श्री परमानंद मिश्रा जी , श्री पराग जैन जी , श्री सहाब खान जी , श्री सत्यप्रकाश झा जी , श्री ब्रजमोहन जैन जी , श्री अमान खान जी , श्री नेमीचंद शिवहरे जी, श्री गोलू धाकड़ जी एवं SEO,तहसीलदार ,पटवारी, आर, आई, पंचायत अधिकारी, थाना प्रभारी एव समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे!