परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार नगर काली माता मंदिर पर आयोजित 68 वी संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संभागीय स्तरीय बालक,बालिका प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मलित हुआ एवं विभिन्न जगह से टीमों ने भाग लिया।उक्त अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्वालियर , श्योपुर टीम का फाइनल मैच का आनद लिया जिसमें विजेता टीम को फाइनल मैच जीतने पर ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी एवं 3 बच्चों जो कि प्रदेश में विज्ञान के क्षेत्र में अब्बल आने पर 5000–5000 हजार रूपए एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया एवं खेल प्रतियोगिता में भितरवार के जनसेवकों ने खेल में योगदान किया एवं मीडिया के लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बलदेव अग्रवाल जी (नगर अध्यक्ष), डॉ,श्री राधेलाल अग्रवाल जी , श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री रामेश्वर रावत जी, श्री कैलाश खटीक जी (पार्षद), श्री नरेंद रावत जी (सरपंच), श्री सोनू दुबे जी , श्री अरुण राजावत जी, श्री लोटन रावत जी, श्री ब्रिजेन्द्र गुर्जर जी , श्री नरेश अग्रवाल जी , श्री लेखराज यादव जी , श्री सुशील शर्मा जी , श्री कालू रावत जी , श्री बॉबी रावत जी,श्री दीपक पांडे जी (ज्वाइन डायरेक्टर)श्री आर.के सिंह( जिला क्रीड़ा अधिकारी), BMO,CMO,BEO,BRC एवं समस्त विभाग अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे।