परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम रायपुर खुर्द में ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भव्य ग्रामोत्सव कार्यक्रम में सम्मलित होकर गौमाता पूजन, सरस्वती माता का पूजन संपन्न कर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए अपने प्रेरक विचार साझा किए। बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं विद्यालय को विधायक निधि से बच्चों की सुविधा के लिए 50 हजार रुपए की घोषणा की।। इस अवसर पर श्री रमन पुरी जी महाराज, श्री भवानी बघेल जी (जनपद सदस्य), श्री रामप्रकाश चौरसिया जी (जनपद सदस्य),श्री हुकुम सिंह राजपूत जी, श्री प्रह्लाद सिंह गुर्जर जी, श्री गोपाल सिंह जैन जी, श्री मनीषा शर्मा जी सम्मलित रहें।