परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एक और ऐतिहासिक पहल के तहत 71,000 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र केंद्रीय मंत्री श्रीमंत Jyotiraditya M Scindia जी ने वितरित किए । यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता और "सबका साथ, सबका विकास" के विजन का अद्भुत उदाहरण है। टेकनपुर, में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सम्मिलित होकर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह मेला उन अनगिनत अवसरों का प्रतीक है जो पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रोजगार, कारोबार और उद्यम के क्षेत्र में निर्मित हुए हैं। प्रधानमंत्री जी का यह प्रयास युवा शक्ति को सशक्त बनाने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम है। यह पहल न केवल युवाओं को नौकरी प्रदान करती है, बल्कि उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त करती है।