परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
भितरवार विधानसभा के ग्राम घाटमपुर में ठंड के मौसम में ग्रामवासियों के साथ अलाव पर बैठकर संवाद किया। इस अनौपचारिक बैठक में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और लोगों से उनकी जरूरतों और चिंताओं के बारे में जानकारी ली एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।