परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार मोहना नगर सर्किट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनसेवक साथीओ के साथ बैठक की। इस अवसर पर मोहना के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में स्थानीय विकास कार्यों को गति देने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रणनीतियां तैयार की गईं एवं भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया, जिनका उद्देश्य नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस बैठक के दौरान भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधी, पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मलित रहें।