परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार आतरी नगर कचहरी मैदान पर प्रत्येक माह की भाती इस माह भी प्रत्येक माह का चौथा शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया । प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को आमजन की तमाम मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आतरी नगर कचहरी मैदान पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को जन सुनवाई के दौरान आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से उन्होंने लोगों की मौखिक तौर पर भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान कराया एव वहीं उपस्थित जनों को संबोधित किया एवं समस्या आपकी समाधान कराना हमारा कार्य है। प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमत Jyotiraditya M Scindia जी के द्वारा जो समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को पूरा करना हमारा कर्तव्य है और उसी कर्तव्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे, साथ ही कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए इधर-उधर ना भटके उसकी समस्या का समाधान समय सीमा में हो सके। इस ऐसा द्वारा मनोनीत सरकार की महत्वकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की पात्रता आदि की जानकारी लोगों को दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद, पुर्व मंडल अध्यक्ष, सरपंच , पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं जनसेवकसाथी एवं शासकीय आधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे!