परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार के ग्राम भेगना में श्री पौषण सिंह जाट जी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुआ एवं इस कथावाचक श्री शत्रुघ्न शास्त्री जी का फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही, उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह बाजवा, श्री रविंद्र शास्त्री, श्री हैप्पी सरदार, श्री माधो कुशवाह, श्री भूपेंद्र परिहार सहित समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी उपस्थित रहे।