परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
कलेक्टर सभागार ग्वालियर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई जिसमें विधानसभा भितरवार क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के बारे में अवगत कराया जिसको लेकर बैठक में विधानसभा भितरवार क्षेत्र के निम्न विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा एवं निर्देश दिए गए: 1. वन विभाग की NOC न होने से रोड निर्माण के रुके हुए कार्यों को शीघ्र कराकर तत्काल प्रारंभ कराएं 2. जखोदा रोड सांख नदी पर बरसात में रास्ता बंद होने से नवीन पुल निर्माण की डीपीआर शीघ्र तैयार करने का प्रस्ताव रखा 3. NHAI सर्विस रोड मानसून पूर्व घाटीगांव सर्विस रोड का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 4. भितरवार बायपास रोड का प्रस्ताव पूर्व में सीएम को भी दिया जा चुका है। शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें 5. भितरवार नवीन मंडी प्रस्ताव पर कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया, उन्होंने शीघ्र म. प्र. कृषि मंत्रालय को सहमती भेजने का आश्वासन दिया। 7. जखोदा तालाब को अतिक्रमण से बचाकर शीघ्र मरम्मत कार्य किया जाये 8. पर्यटन स्थल विकास क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को विकास योजनाओं में शामिल करने हेतु लखेश्वरी माता , रानीघाटी राम जानकी मंदिर , नलकेश्वर , धूमेश्वर धाम , कन्नेरझिर को प्रस्तावित किया गया। 9. स्वामित्व योजना के पट्टे योजना अंतर्गत पट्टों का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 10. खेलो इंडिया में हॉकी के साथ-साथ कबड्डी और कुश्ती को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया। 12. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र चिनौर में औषधि केंद्र खोलने स्थिति की जानकारी ली गई, संबंधित प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 13. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सांसद महोदय द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि जिन विकासखंडों में अनुसूचित जनजाति की संख्या 50% से अधिक है, वहां विद्यालयों की स्थापना की जाए। श्री Bharat Singh Kushwah जी सांसद द्वारा बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रस्तुत सुझावों एवं निर्देशों के अनुसार संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जी, कलेक्टर, CEO, SP, DFO सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।