परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम खड़ौआ_बसई पर चल रहीं श्रीमद् भागवत कथा में सम्मलित हुआ एवं कथा वाचक श्री अमृता त्रिपाठी जी एवं श्री संतोष सरस्वती शास्त्री जी को फूलमाला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।। इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपरा को संजोने का माध्यम है, बल्कि क्षेत्र के सभी लोगों को आपसी सौहार्द और सामूहिक एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री कमल शिवहरे जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री मुन्नी परमार जी, श्री बॉबी रावत जी एवं समस्त ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता , जनसेवक साथी सम्मलित रहें।