मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 29-04-2025
  • स्थान: विधानसभा भितरवार

लखेश्वरी माता मंदिर परिसर में संभागीय रावत समाज द्वारा आयोजित 26वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित

विधानसभा भितरवार लखेश्वरी माता मंदिर परिसर में संभागीय रावत समाज द्वारा आयोजित 26वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित होकर कार्यक्रम में रावत समाजजनों द्वारा सद्भावना पूर्वक स्वागत किया गया इस भव्य सम्मेलन में कुल 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए समाज को इस प्रेरणादायक आयोजन हेतु बधाई दी तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं वर-वधु की जयमाला सम्पन्न करवाई, जो सभी उपस्थित जनों के लिए अत्यंत भावनात्मक क्षण रहा। इस अवसर पर रावत समाज अध्यक्ष श्री जगदीश रावत जी, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र रावत जी, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र रावत जी,जनपद अध्यक्ष दिलीप श्री रावत जी,श्री विक्रम रावत जी, श्री रामेश्वर रावत जी , श्री अमरपाल रावत जी, श्री पंचम सिंह रावत जी , श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री रघुवीर रावत जी एवं भारतीय जनता पार्टी एवं रावत समाज के समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक सम्मलित रहें। रावत समाज की एकता, सहयोग और संस्कृति को सुदृढ़ बनाने वाले इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और समाज को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।