परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
विधानसभा भितरवार ग्राम बरई जनपद पंचायत सभागार में पेयजल समस्याओं के निराकरण एवं नल जल योजना के सुचारु संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नल जल योजना के पंचायतों को हो रहे हैंडओवर की स्थिति की जानकारी ली गई तथा इसके सुधार के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पेयजल योजनाओं में प्रयुक्त पाइप, टोंटी एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया एवं जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों एवं GRS से फीडबैक लेकर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जहां कहीं भी पेयजल संकट है अथवा टैंकर की आवश्यकता है, वहां तत्काल सूचना दी जाए, जिससे शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर एस.डी.एम., PHE विभाग के समस्त अधिकारी, सचिव, GRS, नल जल योजना के ठेकेदार सहित जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।