मोबाइल: +(91) 7773022555,8889444044
ईमेल: bjsgwalior@gmail.com
  • कार्यक्रम दिनांक: 30-05-2025
  • स्थान: विधानसभा भितरवार

ग्राम बंगालीपुरा से आमा मार्ग (बरई) का भूमिपूजन, लागत ₹1 करोड़ 51 लाख 96 हजार रुपए..

विधानसभा भितरवार में विकाश की ओर नई राह। ग्राम बंगालीपुरा से आमा मार्ग (बरई) का भूमिपूजन, लागत ₹1 करोड़ 51 लाख 96 हजार रुपए.. विधानसभा भितरवार ग्राम बंगालीपुरा से आमा मार्ग (बरई) का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत ₹1,51,96,000 है। यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए सुगम यातायात और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम के शुभारंभ में लाडली बहनों के साथ संवाद कर शिलापट्टिका का पूजन किया एव जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों के विचार सुने एव इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने विचार भी साझा किए । इस अवसर पर श्री भारत सिंह कुशवाह जी (सांसद), श्री प्रेम सिंह राजपूत जी (भाजपा जिला अध्यक्ष), श्री जसमंत सिंह झाला जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री चंचल राठौड़ जी (मंडल अध्यक्ष), श्री रामप्रकाश चौरसिया जी (जनपद सदस्य),श्री अरुण रावत जी (जनपद सदस्य), श्री कमल राठौर जी (पार्षद),श्री पदम सिंह यादव जी ,श्री मान सिंह आदिवासी जी , श्री कल्लू आदिवासी जी , श्री अरविंद कुशवाह जी ,श्री पंकज पाठक जी ,श्री राजू कौरव जी , श्री दीपक कौरव जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एव जनसेवक साथी सम्मलित रहे. यह निर्माण कार्य ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।