परहित सरिस धरम नहिं भाई ।
पर पीड़ा सम नहिं अधमाई ।।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 सफल वर्षों की पूर्णता पर "विकसित भारत का अमृतकाल" संकल्प सभा आज विधानसभा भितरवार ग्राम घाटीगांव में सम्मलित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर सभी अतिथियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया एवं जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के विचार सुने एवं अपने विचार रखते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया इसी के साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर मातृ सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह राजपूत जी (जिला अध्यक्ष), श्री चंचल राठौड़ जी (मंडल अध्यक्ष), श्री कोमल पवैया जी (कार्यक्रम प्रभारी), श्रीपत आदिवासी जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री सुभाष गोयल जी (अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष),श्री राजेंद्र गुर्जर जी (सरपंच), श्री अमर सिंह कौरव जी, श्री अन्नू चौहान जी , श्री उदय सिंह रावत जी, श्री चंद्रभान राठौड़ जी एवं पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।